29.2 C
Kolkata
Wednesday, July 29, 2026

डीएवी स्कूल में गुरु पूर्णिमा का उत्सव

पश्चिमी सिंहभूम। चाईबासा स्थित सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ से हुई। इसके बाद गुरु वंदना, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य-सह-एआरओ ओपी मिश्रा ने कहा कि गुरु केवल शिक्षा देने वाले नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार और चरित्र निर्माण के प्रमुख आधार होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों के प्रति सम्मान, अनुशासन और कृतज्ञता का भाव बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्राचार्य ओपी मिश्रा को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

वरिष्ठ शिक्षिका सुमित्रा ने कहा कि गुरु के मार्गदर्शन से व्यक्ति जीवन की चुनौतियों का सामना करते हुए सफलता की दिशा में आगे बढ़ सकता है। छात्र ऋषु सिंह ने गुरु के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन को जीवन की बड़ी प्रेरणा बताया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गुरुजनों को समर्पित समूहगान प्रस्तुत किया। छात्रा आयुषी दास की मधुर प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन आलोकिका द्विवेदी ने किया।

समापन पर विद्यार्थियों ने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त कर ज्ञान, संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने तथा गुरु-शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

 

Related Articles

नवीनतम लेख