अपने 4 दशक के राजनीतिक जीवन में रेलवे का ऐसा कायाकल्प नहीं देखा : संजय सेठ

बिरसा भूमि लाइव

  • प्रधानमंत्री ने रेलवे से देश के लोगों की भावनाओं को जोड़ने का काम किया है
  • लाल बहादुर शास्त्री के बाद अश्वनी वैष्णव के जैसा रेलमंत्री देश ने नहीं देखा

रांची : अमृत स्टेशन योजना के तहत आज हटिया और इसका स्टेशन पर शिलान्यास का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद संजय सेठ ने कहा कि पहले रेलवे सिर्फ आम लोगों की सवारी समझी जाती थी। इसका कायाकल्प हो, इस क्षेत्र का भी विकास हो; यात्रियों को सुविधा मिले; इस पर पूर्व की सरकारों का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भावनात्मक रूप से जोड़ा।

प्रधानमंत्री का स्पष्ट मानना है कि रेल स्टेशन ऐसा हो जहां लोगों को आने में सुखद अनुभूति हो। भले ही यहां आने वाले यात्री कुछ देर के लिए आए। अपने 9 वर्षों के कार्यकाल में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो कार्य हुए, रेलवे के विकास के लिए अश्विनी वैष्णव जी के नेतृत्व में जो कार्य हुए, यह ऐतिहासिक है। अभूतपूर्व है। ऐसे निर्णय लेने वाली सरकार, ऐसा कायाकल्प करने वाली सरकार मैंने अपने चार दशक के राजनीतिक जीवन में नहीं देखा था। यह भारत के लिए भी एक अविश्वसनीय समय है, जब 508 स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास एक साथ हो रहा है। यह विश्व रिकॉर्ड है। यह नए भारत में संभव हो रहा है। यह मोदी जी के दृढ़ इच्छाशक्ति से संपन्न हो रहा है। इसलिए हम कहते हैं कि मोदी है तो मुमकिन है।

सांसद संजय सेठ ने कहा कि यह अमृत स्टेशन सिर्फ अमृत स्टेशन नहीं होगा। रेलवे के विकास की मजबूत बुनियाद साबित होगा। वंदे भारत एक्सप्रेस ने दुनिया भर में भारत के विकास के प्रतीक के रूप में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। वहीं सभी अमृत स्टेशन उसे एक कदम और आगे बढ़कर वैश्विक स्तर पर अपनी प्रस्तुति दिखाएंगे। सांसद ने कहा कि विश्व स्तरीय रेल सुविधा देश भर के लोगों को मिले देश के नागरिक सिर्फ यह नहीं सोचें कि सरकार उन्हें सुविधा नहीं देती। इसी सोच के साथ आदरणीय नरेंद्र मोदी जी काम कर रहे हैं। सांसद श्री सेठ ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री के बाद आज तक ऐसा रेल मंत्री इस देश ने नहीं देखा। इतनी दूरदर्शिता, इतनी स्पष्टवादीता और काम के प्रति समर्पण। यह अश्विनी वैष्णव जी के व्यक्तित्व में है। इसलिए हमने कुछ दिन पूर्व देखा कि जब ट्रेन दुर्घटना हुई तो 3 दिनों तक, परिचालन सामान्य होने तक माननीय रेल मंत्री जी को स्थल पर मौजूद रहे। यह ऐतिहासिक बात है।

सांसद श्री सेठ ने कहा कि दुर्गा पूजा तक रांची को हावड़ा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलेगी। इसके अलावा और भी कई सौगातें इस लोकसभा क्षेत्र को मिलने वाली है। सांसद श्री सेठ ने कहा कि उनका सपना था कि पिस्का राजधानी रांची के आनंद विहार के रूप में विकसित हो। उसे क्षेत्र में कदम बढ़ चुके हैं। पिस्का का विकास न सिर्फ स्टेशन का विकास होगा बल्कि क्षेत्र के लिए रोजगार के कई अवसर सामने आएंगे। सांसद ने कहा कि टाटीसिलवे भी औद्योगिक क्षेत्र है। उस क्षेत्र में भी रेल संबंधी सुविधाओं का विकास हो, यह उनकी सोच है। जिसे उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री जी को अवगत कराया है। केंद्रीय रेल मंत्री जी इससे सहमत हैं। बहुत जल्द और भी कई सौगातें रांची को मिलने वाली है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles