माही रेस्टोरेंट के मालिक रोशन कुमार साव की गोली मार कर हत्या

बिरसा भूमि लाइव

रांची : माही रेस्टोरेंट के मालिक रोशन कुमार साव की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रविवार की देर शाम हुई। जिले के बासल थाना क्षेत्र के लबगा पंचायत के जिंदल रोड में हुई है। जानकारी के मुताबिक रोशन कुमार साव के सीने और सिर में गोली मारी गई है। आनन फानन स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर अपराधियों की जानकारी जुटाने में लगी है। इधर गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles