नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, गोल्ड पर साधा निशाना

  • विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने

  • नीरज ने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर का थ्रो कर यह उपलब्धि हासिल की

बिरसा भूमि लाइव

नयी दिल्ली : ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया और विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। उन्होंने पुरुषों की भालाफेंक स्पर्धा में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ यह उपलब्धि हासिल की।

25 साल के चोपड़ा ने पहला प्रयास फाउल रहने के बाद दूसरे में आज का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका। इसके बाद उन्होंने 86.32 मीटर, 84.64 मीटर, 87.73 मीटर और 83.98 मीटर के थ्रो फेंके। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.82 मीटर के सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत और चेक गणराज्य के याकूब वालेश ने कांस्य पदक जीता जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 86.67 मीटर का था।

नीरज चोपड़ा सहित सभी एथलिटों को हार्दिक बधाई : नीता अंबानी

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप्स में भारत के लिए अब तक का पहला स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को हार्दिक बधाई। यह भारत के लिए ऐतिहासिक दिन है। एथलेटिक्स की दुनिया में तिरंगा शान से लहरा रहा है। देश को गौरवान्वित करने के लिए डी.पी. मनु, पारुल चौधरी, जेसविन एल्ड्रिन, पुरुष रिले टीम और हमारे अपने रिलायंस फाउंडेशन के एथलीट किशोर जेना को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई। रिलायंस फाउंडेशन की भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के साथ साझेदारी और भारतीय एथलीटों के संघर्ष से लेकर जीत तक के इस शानदार सफर में अपनी भूमिका निभाने पर हमें गर्व है! उक्त बातें रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर एवं चेयरपर्सन श्रीमती नीता अंबानी ने ट्वीट कर कही।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles