हर व्यक्ति को आय का दूसरा श्रोत भी रखना चाहिए : चन्दन टपरिया

बिरसा भूमि लाइव

रांची : दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, रांची शाखा ने शाखा भवन में एक इन्वेस्टर अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुंबई के कैपिटल मार्किट के विशेषज्ञ चन्दन टपरिया ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर इंसान को सिर्फ एक आय के श्रोत पर आश्रित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने कमाई का एक हिस्सा व्यक्ति को अपने आयु और जोखिम लेने कि क्षमता के अनुसार अपने भविष्य की सुरक्षा और जरूरतों को देखते निवेश करना चाहिए। निवेश के विभिन्न साधनो जैसे कैपिटल मार्केट, बैंको की फिक्स्ड डिपाजिट स्कीम, सोना और चांदी, फोरेक्स, क्रिप्टो करेंसी  की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी चीज में निवेश से पहले इस निवेश में सम्बंधित जोखिम, मुद्रास्फीति का असर, अवधी और अपने निवेश को निकालने सम्बंधित कठिनाइयों पर ध्यान देना आवश्यक है साथ ही यदि शेयर मार्केट में निवेश कर रहे हैं तो हमें जिस भी कंपनी के शेयर में निवेश करना हो उसके बैलेंस शीट, कंपनी का व्यवसाय और इसके प्रतिस्पर्धी कंपनियों से इसके आय व्यय और व्यवसाय कि तुलना करना आवश्यक है। उन्होंने जनता के निवेश की सुरक्षा हेतु सरकार के द्वारा की गयी उपायों पर भी चर्चा किया।

इस इन्वेस्टर अवेयरनेस कार्यक्रम के आरम्भ में विशेषज्ञम चार्टर्ड एकाउंटेंट्स और निवेशकों का स्वागत करते हुए इंस्टिट्यूट के रांची शाखा अध्यक्ष सीए पंकज मक्कड़ ने कहा कि इंस्टिट्यूट कि कमिटी ऑन कैपिटल मार्किट एंड इन्वेस्टर प्रोटेक्शन पूरे वर्ष पूरे भारतवर्ष में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स, व्यपारिक समूह, छात्रों, महिलाओं और देश के विभिन्न वर्गों के लिए निवेश और इससे सम्बंधित जोखिम और एक निवेशक को प्राप्त कानूनी संरक्षण के बारे में इन्वेस्टर अवेयरनेस का कार्यक्रम आयोजित करती रहती है ताकि जनमानस में इसके बारे में जागरूकता बढ़े और लोग आय के विभिन्न श्रोतो के बारे में जानकारी प्राप्त कर निवेश कर सकें और अपने निवेश को सुरक्षित कर सकें। उन्होंने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में समाज के हर क्षेत्र के लोग उपस्थित हैं, उन्हें इस कार्यक्रम के द्वारा निवेश के विभिन्न श्रोतों की जानकारी और अपने निवेश कि सुरक्षा के बारे में जानकारी देना मुख्य उद्देश्य है।

इस कार्यक्रम में सीए विकाश रंजन सहाय ने भी शेयर मार्किट से सम्बंधित अपने जानकारी साझा किया। इस कार्यक्रम का संचालन रांची शाखा के सचिव सीए निशांत मोदी ने किया। इस कार्यक्रम में रांची शाखा के उपाध्यक्षा सीए श्रद्धा बागला, सी पी इ कमिटी के अध्यक्ष  सीए उमेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य सीए हरेन्दर भारती, सीए अभिषेक केडिया, पूर्व अध्यक्ष सीए प्रभात कुमार,  सीए राजीव रंजन मित्तल, सीए रंजीत गारोडिया सहित काफी संख्या में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स, व्यापारी वर्ग के लोग और निवेशक उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles