30.4 C
Kolkata
Friday, June 12, 2026

भाजपा कार्यकर्ता बिंदेश्वरी ऋषिदेव के निधन पर विधायक विजय खेमका ने जताया शोक, परिजनों को बंधाया ढांढस

पूर्णिया| पूर्णिया पूर्व प्रखंड के विक्रमपुर पंचायत अंतर्गत महेंद्रपुर पलासी टोला में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब भाजपा परिवार के सक्रिय सदस्य बिंदेश्वरी ऋषिदेव का आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद खबर के बाद स्थानीय विधायक विजय खेमका तुरंत मृतक के आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और इस मुश्किल समय में हरसंभव साथ देने का भरोसा दिलाया।

विधायक विजय खेमका ने स्वर्गीय बिंदेश्वरी ऋषिदेव की पत्नी, पुत्र और अन्य परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्राप्त हो। विधायक ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाज और भाजपा परिवार उनके साथ मुस्तैदी से खड़ा है।

मुलाकात के दौरान विधायक ने तत्परता दिखाते हुए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) को फोन पर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चूंकि मृतक बिंदेश्वरी ऋषिदेव एक जॉब कार्डधारी थे, इसलिए उनके परिवार को मिलने वाले सभी सरकारी सहायता लाभ जल्द से जल्द मुहैया कराए जाएं।

शोक जताने और ढांढस बंधाने के इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र सिंह, अजय सिंह, रविंद्र मालाकार, अरविंद कुमार सिंह, अमर सिंह, सुरेंद्र ऋषि, सूरज ऋषिदेव, कन्हैया कुमार, आदित्य कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और टोले के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

नवीनतम लेख