29 C
Kolkata
Saturday, August 15, 2026

ब्राह्मण समाज भवन का विधायक ने रखी आधारशिला

पूर्वी सिंहभूम । छोटागोविंदपुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की बहुप्रतीक्षित मांग को गुरुवार को नया आयाम मिला, जब समाज भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ।

विधायक निधि से बनने वाले इस भवन की आधारशिला विधायक मंगल कालिंदी ने रखी। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक मंगल कालिंदी ने भवन निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की।

मौके पर उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज लंबे समय से एक सामुदायिक भवन की मांग कर रहा था, जिसे अब मूर्त रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह भवन सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामुदायिक आयोजनों का केंद्र बनेगा।

विधायक ने कहा कि भवन बनने के बाद धार्मिक अनुष्ठान, सामाजिक कार्यक्रम और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन में समाज को सुविधा मिलेगी।

उन्होंने क्षेत्र के सभी समुदायों के विकास और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात भी कही।

भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह, नवमी सिंह और सतवीर सिंह बग्गा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अतिथियों ने भवन निर्माण की पहल को समाज के लिए महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसकी सराहना की। वहीं अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने भवन निर्माण कार्य शुरू होने पर विधायक मंगल कालिंदी के प्रति आभार जताया।

Related Articles

नवीनतम लेख