29 C
Kolkata
Wednesday, April 22, 2026

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कांटा टोली में उन्नत आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया

  • यूआईडीएआई निवासियों के लिए आधार सेवाओं को और सुदृढ़ कर रहा है, झारखंड में आधार सेवा केंद्रों की संख्या बढ़ेगी

रांची : भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शुक्रवार को रांची के कांटाटोली में उन्नत आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सांसद महुआ माजी भी उपस्थित रहीं। इस उन्नत आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन रांची और आसपास के क्षेत्रों में आधार सेवाओं की डिलीवरी को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस केंद्र को उन्नत तकनीकी सुविधाओं और बेहतर अवसंरचना के साथ विकसित किया गया है, ताकि आधार नामांकन और अद्यतन सेवाएँ अधिक तेज, पारदर्शी और निवासी-अनुकूल तरीके से उपलब्ध कराई जा सकें।

whatsapp image 2026 03 06 at 4.56.14 pm

पूर्व में झारखंड में यूआईडीएआई के आधार सेवा केंद्र केवल तीन जिलों रांची, धनबाद और पूर्वी सिंहभूम में ही उपलब्ध थे। अब इन मौजूदा केंद्रों के साथ-साथ चरणबद्ध तरीके से नए आधार सेवा केंद्र बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, दुमका, साहिबगंज, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा और पलामू में भी स्थापित किए जाएंगे।

इस अवसर पर मंत्री संजय सेठ ने आधार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और लोगों को आधार सेवाओं तक सहज पहुंच उपलब्ध कराने के लिए यूआईडीएआई के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहलें सार्वजनिक सेवा वितरण में पारदर्शिता, दक्षता और सुविधा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के 5 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर तथा पुनः 15 वर्ष की आयु पर अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट अवश्य कराएं, ताकि बच्चे छात्रवृत्ति जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें तथा जहां लागू हो, वहां NEET, CUET जैसी प्रवेश परीक्षाओं के पंजीकरण में किसी प्रकार की समस्या न हो।

whatsapp image 2026 03 06 at 4.56.06 pm(1)

मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद महुआ माजी ने भी अभिभावकों को अपने बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए प्रोत्साहित किया और विद्यालयों से आग्रह किया कि वे यूआईडीएआई के मिशन मोड अभियान के अंतर्गत एमबीयू लंबित मामलों को कम करने के लिए सक्रिय पहल करें। इस कार्यक्रम में यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय, रांची के उपमहानिदेशक अखिलेश कुमार गुप्ता तथा निदेशक नीरज कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

एस्टेट प्लाजा, कांटाटोली स्थित यह उन्नत आधार सेवा केंद्र सीधे यूआईडीएआई द्वारा संचालित किया जा रहा है। केंद्र में दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं के लिए अलग समर्पित काउंटर की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके। साथ ही स्तनपान कराने वाली माताओं की सुविधा के लिए एक फीडिंग रूम की व्यवस्था भी की गई है।

whatsapp image 2026 03 06 at 4.56.09 pm

यह उन्नत आधार सेवा केंद्र रांची और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के लिए आधार सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाएगा। इससे परिचालन दक्षता में वृद्धि होगी, अस्वीकृति की संभावना कम होगी तथा आधार अपडेट की प्रक्रिया और तेज होगी। इसके अलावा यहां जन्म पंजीकरण संख्या (BRN) आधारित बच्चों का नामांकन भी शुरू किया जाएगा। इस आधार सेवा केंद्र के दैनिक संचालन का प्रबंधन Protean eGov Technologies Ltd. द्वारा किया जाएगा।

Related Articles

नवीनतम लेख