यात्रा की तैयारी को लेकर गुरुनानक सेवक जत्था के सदस्य बैठक करते हुए

बिरसा भूमि लाइव

325 श्रद्धालुओं का जत्था सीताराम डेरा शहीद बाबा दीप सिंह गुरूद्वारा का करेगा दर्शन

रांची: गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा से 325 श्रद्धालुओं का जत्था सीताराम डेरा शहीद बाबा दीप सिंह गुरूद्वारा के दर्शन करने 30 जुलाई को जमशेदपुर जाएगा। गुरु नानक सेवक जत्था की पहल से आयोजित इस यात्रा में कृष्णा नगर कॉलोनी से तीन सौ पच्चीस श्रद्धालुओं का जत्था 30 जुलाई, रविवार को सुबह सात बजे रांची से जमशेदपुर के लिए रवाना होगा। यह जत्था सुबह 11 बजे वहां पहुंचेगा और शहीद बाबा दीप सिंह गुरूद्वारा में प्रत्येक रविवार को सजने वाले विशेष दीवान में शामिल होगा।

सभी श्रद्धालु श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को माथा टेकने के बाद विशेष दीवान में शबद कीर्तन श्रवण करेंगे और लंगर में शामिल होंगे। यहां से जत्था साकची स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा जाकर मत्था टेकेगा और वहां से श्रद्धालुओं की रांची वापसी उसी रात नौ बजे होगी।

इस यात्रा की तैयारी में गुरु नानक सेवक जत्था के मनीष मिढ़ा, पवनजीत सिंह, आशु मिढ़ा, नवीन मिढ़ा, पंकज मिढ़ा, अश्विनी सुखीजा, कमल मुंजाल, उमेश मुंजाल, कमल धमीजा, प्रवीण मुंजाल, चंदन मुंजाल, रवि मिढ़ा, हर्षित अरोड़ा, मोहित मुंजाल, रवि अरोड़ा, पाली मुंजाल समेत अन्य सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।

सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि अभी तक 300 श्रद्धालु इस यात्रा के लिए अपना नाम सेवक जत्था को लिखवा चुके हैं। जत्था द्वारा इस यात्रा के लिए आठ एसी बसों की व्यवस्था की गई है।रांची से सभी श्रद्धालु शबद कीर्तन गायन करते हुए जमशेदपुर पहुंचेंगे।

सभी पुरुष सफेद कुर्ता पायजामा एवं सभी महिलाएं सफेद सलवार सूट एवं केसरिया दुपट्टे में शामिल होंगी। श्रद्धालुओं की ओर से बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा कमेटी को विशेष रूप से तैयार इलेक्ट्रिक खंडा साहिब एवं चौर साहिब(चंवर) भेंट स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles