हॉकी इंडिया के संयुक्त निदेशक और जिला स्तर पर बनी कोर टीम के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक

बिरसा भूमि लाइव

  • वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्राफी- 2023 की तैयारी को लेकर बैठक
  • उप विकास आयुक्त, रांची दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक
  • उप विकास आयुक्त ने तैयारी को लेकर संबंधित पदाधिकारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

रांची : राजधानी में आयोजित होने वाले वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्राफी- 2023 को लेकर तैयारियां जारी है। मरङ गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी में 27 अक्टूबर से 05 नवंबर 2023 तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इसी क्रम में आज दिनांक 18 अक्टूबर 2023 को उपविकास आयुक्त, रांची दिनेश कुमार यादव ने हॉकी इंडिया के संयुक्त निदेशक और प्रतियोगिता के सफल संचालन को लेकर जिला स्तर पर बनी कोर टीम के साथ बैठक की। स्टेडियम सभागार में आयोजित बैठक में जिला स्तरीय कोर टीम के सभी नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रत्येक कोर टीम के मुख्य कार्यों का उनके नोडल पदाधिकारी के साथ चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परिवहन, सुरक्षा, लॉजिस्टिक्स, आईटी टीम, मेडिकल टीम, फायर सेफ्टी, ट्रैफिक इत्यादि की व्यवस्था को लेकर हॉकी इंडिया के पदाधिकारी ने भी कोर टीम के नोडल पदाधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उप विकास आयुक्त ने आपसी समन्वय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा कि किसी भी नोडल पदाधिकारी को अतिरिक्त मानव संसाधन की आवश्यकता होती है तो वह तुरंत सूचना दें।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles