किसानों को आय वर्धन हेतु जैविक खेती के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया

बिरसा भूमि लाइव

गुमला : गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड अंतर्गत चिंगरी ग्राम में भारत सरकार के उपक्रम सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, नई दिल्ली एवम् रांची की सामाजिक संस्था ISDG रिसर्च फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान से किसानों को आय वर्धन हेतु जैविक खेती के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिला किसानों समेत 111 किसानों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

प्रस्तुत कार्यक्रम में राजधानी रांची के ओरमांझी प्रखंड के प्रशिक्षक बैजनाथ महतो एवम् प्रकाश कुमार चौधरी द्वारा जैविक खेती की संपूर्ण विधि, जैविक खाद निर्माण, कीट प्रबंधन, जैविक खेती के लाभ, टपक सिंचाई, रासायनिक खाद का बहिष्कार और जैविक खेती से अधिक आय अर्जन के तरीकों पर विस्तार रूप से जानकारी सह प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रस्तुत कार्यक्रम में आईएसडीजी रिसर्च फाउंडेशन, रांची के परियोजना प्रबंधक आशीष बर्मन, सहायक प्रबंधक रितम दास, अजीत उरांव, सहदेव साहू एवम नीरज गोप ने मुख्य भूमिका निभाई।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles