28.2 C
Kolkata
Saturday, July 11, 2026

पलामू में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग: 3 दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

पलामू । झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत हैदरनगर बस स्टैंड के पास सोमवार तड़के करीब 3:11 बजे बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। इस हादसे में शमशीर टायर दुकान, छोटू बाइक गैरेज और सलाम ऑटो गैरेज पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना के समय गश्त कर रही पुलिस टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और आग बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान दुकान में रखे एक एलपीजी (LPG) सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।

इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आस-पास की अन्य दुकानें चपेट में आने से बच गईं। इस अग्निकांड में 3 ऑटो, 3 बाइक और भारी मात्रा में टायरों सहित करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।

Related Articles

नवीनतम लेख