35.3 C
Kolkata
Wednesday, June 10, 2026

छह साल से फरार माओवादी समर्थक गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम । जनपद स्थित कराईकेला थाना क्षेत्र के इंदुरुआं गांव निवासी कारमेल बोदरा (34) को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को चाईबासा जेल भेज दिया है। वह बीते करीब छह वर्षों से फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार कारमेल बोदरा पर अगस्त 2020 में नक्सली गतिविधियों में शामिल रहने तथा माओवादी नक्सलियों को सहयोग करने का आरोप है। इस मामले में उसके खिलाफ कराईकेला थाना में मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से वह लगातार फरार था और पुलिस उसे लंबे समय से तलाश कर रही थी।

गुप्त सूचना के आधार पर कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन पुलिस बल के साथ इंदुरुआं गांव पहुंचे और उसके घर से ही उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे चाईबासा जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि अगस्त 2020 में दर्ज मामले में कारमेल बोदरा के साथ अन्य माओवादी नक्सलियों के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

नवीनतम लेख