39 C
Kolkata
Tuesday, June 16, 2026

मेसरा में मंडा पूजा चार अप्रैल को, कमेटी गठित

रांची । मेसरा में चार अप्रैल को मंडा पूजा और पांच को झूलन कार्यक्रम होगा। 16 अप्रैल को काली पूजा होगा।

मेसरा शिव और काली पूजा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। समिति की ओर से सोमवार को बताया कि कार्यक्रम को लेकर कमेटी का गठन किया गया है। सर्वसम्मित से कांके पूर्वी जिला परिषद सदस्य संजय कुमार महतो को मुख्य संरक्षक , गंगा करमाली को अध्यक्ष, जलेश्वर महतो को सचिव चुना गया। इसके अलावा बबलू महतो, सतीश महतो, किशोर महतो छोटेलाल महतो को सह -सचिव,

कुशल मुंडा, शिवलाल महतो, कालेश्वर महतो, मनोज महली को उपाध्यक्ष और प्रभात महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

Related Articles

नवीनतम लेख