33 C
Kolkata
Monday, April 20, 2026

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : झारखंड में 46 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

रांची | झारखंड पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने देर रात अधिसूचना जारी कर 46 IPS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इस फेरबदल में एडीजी (ADG) स्तर से लेकर एएसपी (ASP) और एसडीपीओ (SDPO) स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं।

12 जिलों को मिले नए कप्तान
प्रशासनिक दृष्टिकोण से सबसे महत्वपूर्ण बदलाव जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) के स्तर पर हुआ है। राज्य के करीब एक दर्जन जिलों में नए एसपी की तैनाती की गई है।

जिलों के नए एसपी की सूची

जिला नए पुलिस अधीक्षक (SP)
बोकारो नाथू सिंह मीणा
हजारीबाग अमन कुमार
देवघर प्रवीण पुष्कर
सरायकेला-खरसावां निधि द्विवेदी
गढ़वा आशुतोष शेखर
रामगढ़ मुकेश कुमार लुनायत
पलामू कपिल चौधरी
चतरा अनिमेष नैथानी
कोडरमा कुमार शिवाशीष
पाकुड़ अनुदीप सिंह
जामताड़ा शंभू कुमार सिंह
खूंटी ऋषभ गर्ग

 

बड़े अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार
मुख्यालय स्तर पर भी कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में विस्तार किया गया है:
मनोज कौशिक (ADG CID): इन्हें मुख्यालय एडीजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
पंकज कम्बोज (MD, हाउसिंग कॉरपोरेशन): इन्हें आईजी मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
नरेंद्र कुमार सिंह: इन्हें पलामू जोन के आईजी के साथ-साथ आईजी अभियान का भी जिम्मा मिला है।

आईजी (IG) और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव

अधिकारी का नाम नया पद/जिम्मेदारी
शैलेंद्र कुमार सिन्हा आईजी, बोकारो
क्रांति कुमार गेड़िदेशी आईजी, निगरानी-सह-सुरक्षा
माइकलराज एस आईजी, रेल
सुनील भास्कर आईजी, JAP
राजकुमार मेहता एसपी, एटीएस (ATS)
प्रशांत आनंद एसपी, संचार एवं तकनीकी सेवा

 

युवा अधिकारियों और एएसपी की नई नियुक्तियां
सरकार ने कई प्रशिक्षु और युवा आईपीएस अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण अनुमंडलों की जिम्मेदारी दी है:
गौरव गोस्वामी: ग्रामीण एसपी, रांची
ललित मीणा: सिटी एसपी, जमशेदपुर
निखिल राय: एएसपी, कोतवाली (रांची)
सैयद मुस्तफा हासमी: एसडीपीओ, चक्रधरपुर
श्रुति: एसडीपीओ, चैनपुर
राघवेंद्र शर्मा: एसडीपीओ, पतरातू

गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। इस बड़े फेरबदल को राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

नवीनतम लेख