31 C
Kolkata
Monday, June 22, 2026

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: 17 सीटों में से 16 पर महायुति का कब्जा, विपक्ष की करारी हार

नासिक से जीते निर्दलीय उम्मीदवार भी शिंदे समूह में होंगे शामिल; नागपुर, सांगली और सोलापुर में भाजपा की बड़ी जीत

मुंबई| महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) की 17 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों में सत्ताधारी महायुति (भाजपा गठबंधन) ने एकतरफा क्लीन स्वीप किया है। सोमवार को हुई मतगणना में गठबंधन ने 16 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है, जबकि एकमात्र नासिक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने कब्जा जमाया। हालांकि, जीत के तुरंत बाद नासिक के निर्दलीय विधायक ने भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना (शिंदे समूह) में शामिल होने की घोषणा कर दी है। इस चुनावी परिणाम से महाविकास आघाड़ी (MVA) सहित विपक्ष को बड़ा झटका लगा है।

दलीय स्थिति और नतीजों का पूरा गणित

विधान परिषद की कुल 17 सीटों में से 6 सीटों पर उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे, जबकि शेष 11 सीटों के लिए 18 जून को मतदान हुआ था।

सीटवार चुनावी मुकाबले के मुख्य बिंदु

  • नागपुर: भाजपा के डॉ. राजीव पोतदार ने कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे को शिकस्त दी।

  • धाराशिव-बीड़-लातुर: भाजपा के बसवराज पाटिल ने 721 वोटों के बड़े अंतर से महाविकास आघाड़ी के महेश देशमुख (जिन्हें मात्र 124 वोट मिले) को पराजित किया।

  • सांगली-सातारा: भाजपा के धैर्यशील कदम ने मविआ के अभय सिंह जगताप को मात दी।

  • अमरावती: भाजपा के प्रवीण पोटे ने वंचित बहुजन आघाड़ी के नीलेश विश्वकर्मा को भारी मतों से हराया। इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार हर्षजीत देशमुख खाता भी नहीं खोल सके।

  • नांदेड़: भाजपा के अमरनाथ राजुरकर ने लगातार तीसरी बार इस सीट पर जीत का परचम लहराया।

  • नासिक का उलटफेर: इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार गोकुल गीते ने महायुति के आधिकारिक प्रत्याशी को हराकर चौंकाया। हालांकि, नतीजों के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बुलावे पर वे मुंबई पहुंच चुके हैं और जल्द ही शिंदे गुट में शामिल होंगे।

ये 6 उम्मीदवार चुने गए थे निर्विरोध

विपक्ष द्वारा उम्मीदवार न उतारे जाने के कारण 6 सीटों पर परिणाम पहले ही तय हो चुके थे, जिन्हें सोमवार को आधिकारिक रूप से विजयी घोषित किया गया:

  1. विक्रम काकड़े (पुणे – राकांपा अजीत पवार गुट)

  2. प्राजक्त तनपुरे (अहिल्या नगर – राकांपा अजीत पवार गुट)

  3. रविंद्र फाटक (ठाणे – शिवसेना शिंदे समूह)

  4. अनिकेत तटकरे (कोंकण – राकांपा अजीत पवार गुट)

  5. दुष्यंत चतुर्वेदी (यवतमाल – भाजपा)

  6. अरुण लखानी (वर्धा-गढ़चिरौली-चंद्रपुर – भाजपा)

Related Articles

नवीनतम लेख