झारखंड में लूट खसोट व भ्रष्टाचार चरम पर, जनता में भय का माहौल, 2024 में बनेगी भाजपा की सरकार : अमर बाउरी

प्रिंस वर्मा

  • झारखंड विधानसभा के नए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने पहुंचे रजरप्पा, की पूजा अर्चना, भाजपा नेताओं ने किया जगह जगह जोरदार स्वागत

रामगढ़ : झारखंड विधानसभा के नए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी गुरुवार को रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने मां छिन्नमस्तिका की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही नारियल की बलि देकर रक्षा सूत्र भी बंधवाए। पूजा अर्चना का मंदिर के वरिष्ठ पुजारी सेतु पंडा एवं पोपेश पंडा के द्वारा किया गया। पूजा अर्चना कर वे थोड़ी देर के लिए स्थानीय गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां उनका स्वागत बीजेपी रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल के द्वारा भव्य रूप से किया गया।

मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पूजा अर्चना कर मां भगवती से पूरे प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना किया हूं। वही पार्टी के ओर से नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया और कहा की पार्टी ने जिस उम्मीद से मुझपर भरोसा जताया हैं। मैं उसपर  खरा उतरने का प्रयास करूंगा। साथ ही लोकसभा चुनाव में सभी 14 सीट जितने व झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने तक चैन से नही बैठूंगा। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से विगत चार वर्षों से झारखंड की जनता का शोषण हो रहा है। स्थानीय युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। आज यहां की जनता डर के साए में जीने को विवश है।

राज्य में प्रतिदिन हत्या, लूट, महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही है। लेकिन झारखंडियों के सबसे बड़े हितैषी बनने का दावा करने वाले हेमंत सोरेन की सरकार सिर्फ ओर सिर्फ झारखंड के खनीज संपदा को लूट कर अपनी तिजोरी भरने में व्यस्त है। साथ ही ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पे करोड़ों की उगाही की जा रही है। लोगों की सुनने वाला यहां कोई नही है। झारखंड के सभी ज्वलंत मुद्दों को लेकर पूरे प्रमुखता से विधानसभा के पटल पर रखने का काम करूंगा। हेमंत सोरेन ने जानबूझकर विगत चार वर्षों से नेता प्रतिपक्ष के मामले को लटकाकर अपनी निरंकुशता का परिचय दिया है। आने वाले समय में झारखंड की जनता इन्हे मुंहतोड़ जवाब देगी। और झारखंड से उन्हें उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

नेता प्रतिपक्ष का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

भाजपा विधायक दल के नेता अमर बाउरी के रजरप्पा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह पर भव्य रूप से स्वागत किया गया। बुध बाजार में चितरपुर मंडल अध्यक्ष गणेश स्वर्णकार के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इसके अलावे  बडकीपोना में विकास कुशवाहा के नेतृत्व में व रजरप्पा मंदिर में युवा नेता राजीव जयसवाल के नेतृत्व में जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। मौके पर बीजेपी के जिला महामंत्री छोटन सिंह, जिला मंत्री रमेश वर्मा, गोला मंडल अध्यक्ष बबलू साव, दुलमी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र महतो, जिला सोशल मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा, राकेश पंडा, बबली सिंह, राहुल पासवान, विनीत यादव, सचिन करमाली, पवन पटेल, छोटू केवट, अर्जुन वर्मा, निरंजन कुमार, दिलीप प्रसाद, बिपिन कुमार,अरविंद रामस्वरूप सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles