जीवंत और शैक्षिक कार्यक्रम से बच्चों में जगती है त्योहार को बेहतर ढंग से मनाने की लालसा : बीपी रॉय

प्रिंस वर्मा

  • सीसीएल रजरप्पा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल रजरप्पा में दुर्गापूजा के शुभ अवसर पर तथा देवी दुर्गा को समर्पित नौ दिवसीय हिंदू धार्मिक त्योहार नवरात्रि बड़े उत्साह एवं जोश के साथ मनाया गया

रामगढ़ : सीसीएल रजरप्पा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल रजरप्पा में दुर्गापूजा के शुभ अवसर पर तथा देवी दुर्गा को समर्पित नौ दिवसीय हिंदू धार्मिक त्योहार नवरात्रि बड़े उत्साह एवं जोश के साथ मनाया गया। विद्यालय की प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में नवरात्रि पर आधारित एक विशेष थीम पर कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए।जिसमे कक्षा एलकेजी से लेकर कक्षा तीसरी तक के छात्राओं ने भाग लिया। सभी बच्चे देवी दुर्गा के नौ रूपों के रंग-बिरंगे परिधानों में सजे–धजे अपनी भागीदारी सुनिश्चित की थी।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को नवरात्रि के महत्व और इसकी दैवीय ऊर्जा के बारे में शिक्षित करना था। छोटे-छोटे बच्चों ने ही देवी दुर्गा के नौ रूपों का प्रतिनिधित्व करके मंच को संभाला। बच्चों ने अपने संवादों एवं अपनी रंगीन पोशाकों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देवी के नौ रूपों की जटिल वेशभूषा सहायक वाद्ययंत्र, उपकरण और श्रृंगार के साथ त्रुटिहीन रूपों में दर्शाया गया था। प्रात:कालीन सभा की शुरुआत एक भाषण से हुई जिसमें नवरात्रि के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। अलग-अलग पात्रों ने अपनी धारा प्रवाह संवादों के माध्यम से बताया कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल कर लोग पूरी भक्ति और उत्साह के साथ मानते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों के बीच विविध सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान और ईश्वर–भक्ति की भावनाओं को बढ़ावा देना था।

मौके पर मुख्य रूप से मौजूद प्राचार्य बीपी रॉय ने इस तरह के जीवंत और शैक्षिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए स्कूल द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि देवी दुर्गा के नौ रूपों को चित्रित करने वाले छोटे–छोटे बच्चों ने अत्यधिक समर्पण और उत्साह दिखाया। पोशाकें और श्रृंगारिक तैयारियों में की गई सावधानी पूर्वक योजना और कड़ी मेहनत का प्रमाण था। उनके प्रदर्शन ने न केवल दर्शकों का मनोरंजन किया बल्कि उन्हें त्योहार के विभिन्न पहलुओं के बारे में भी शिक्षित किया। अंत में प्राचार्य महोदय ने क्षेत्र के बड़े, बूढ़े, जवान तथा सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक, अधिकारियों, और सभी अभिभावकों को दुर्गापूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles