रांची शहर के सभी पूजा पंडालों के प्रतिनिधियों से हर प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा

बिरसा भूमि लाइव

  • विभिन्न दुर्गा पूजा के समितियों के प्रतिनिधियों के साथ ध्वनि प्रदूषण (विनियमन और नियंत्रण) और दुर्गा पूजा कि पूरी तैयारी सम्बंधित बैठक

रांची : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा गुरुवार को समाहरणालय ब्लॉक में विभिन्न दुर्गा पूजा के समितियों के प्रतिनिधियों के साथ ध्वनि प्रदूषण (विनियमन और नियंत्रण) और दुर्गा पूजा की पूरी तैयारी सम्बंधित बैठक आयोजित किया गया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची, दीपक कुमार दूबे,अपर जिला दंडाधिकारी (विधी-व्यवस्था) रांची, राजेश्वर नाथ आलोक, विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधि शामिल थे।

उपायुक्त के द्वारा ध्वनि प्रदूषण (विनयमन और नियंत्रण) का पालन रांची शहर के सभी पंडालों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया एवं फायर सेफ्टी, सीसीसीटीवी, माता दुर्गा के प्रतिमा विसर्जन के रूट पालन और हर बड़े बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

उपायुक्त द्वारा आए हुए सभी पूजा समिति के सदस्यों को स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए कहा की, पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग इंट्री गेट और निकलने के लिए एग्जिट गेट की व्यवस्था हर पंडालों में होनी चाहिए और ध्यान रहें की भीड़ नियंत्रण अच्छे तरीके से हो दर्शन करने में किसी भक्तों को कोई परेशानी नही हो यह ध्यान रखें। पंडाल में जितनी क्षमता दर्शन करने वालों की रहें उतनी ही संख्या में भक्तों को दर्शन के लिए पूजा समिति वालें भेजे।

उपायुक्त द्वारा रांची शहर के सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा का लगाना सुनिश्चित करने एवं सीसीटीवी कैमरा की 24 घंटे मॉनिटर करने के लिए व्यक्ति की तैनाती हर वक़्त रहें यह सुनिश्चित करने का निर्देश सभी पूजा समिति के सदस्यों को दिया गया। सीसीटीवी कैमरा से भीड़ की स्थिति को भी देखने के लिए प्रयोग करने को भी उपायुक्त रांची द्वारा कहा गया।

उपायुक्त द्वारा सभी दुर्गा पूजा पंडालों में पर्याप्त मात्रा में रौशनी की व्यवस्था करने एवं अगर संयोगवश बिजली जाने की स्थिति में जेनसेट की व्यवस्था रखने का निर्देश।

उपायुक्त द्वारा रांची के सभी दुर्गा पंडालों में फायर सेफ्टी की हर मानक व्यवस्था रखने का निर्देश पूजा समिति के सदस्यों को देते हुए कहा की सभी को फायर उपकरण का प्रयोग आना चाहिए ताकि अप्रिय घटना होने पर तुरंत इसका प्रयोग कर अप्रिय घटना को तत्काल रोका जा सकें। 24 घंटे फायर सेफ्टी से जुड़े लोग पंडाल में मौजूद रहें यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया एवं फायर सेफ्टी की जाँच एक्सपर्ट से कराने को कहा गया एवं शार्ट सर्किट से बचने के सारें उपाय पंडालों में अनिवार्य रूप से रखने का निर्देश उपायुक्त रांची द्वारा दिया गया।

उपायुक्त द्वारा पूजा समिति के सदस्यों को निर्देश देते हुए कहा की पूजा पंडालो के बाहर भीड़ एक साथ ज्यादा एकत्र ना हो इस बात का ख्याल विशेष रूप से रखने को कहा एवं मुख्य सड़क जाम नही हो इसका ख्याल रखने को कहा और पूजा पंडालों में साफ-सफाई, पानी व्यवस्था रखने को भी कहा गया।

उपायुक्त द्वारा माता दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के रूट और समय का पालन जो जिला प्रशासन के द्वारा दिया गया है उसे सुनिश्चित रूप से करने के लिए सभी पूजा समिति के सदस्यों को निर्देश दिया।

उपायुक्त रांची ने 25 अक्टूबर 2023 तक दुर्गा पूजा के सभी तोरण द्वार सुनिश्चित रूप से हट जाए इसका ध्यान रखने का निर्देश रांची शहर के सभी पूजा पंडालों के सदस्यों को दिया गया। मालूम हो की 27 अक्टूबर 2023 से 05 नवम्बर 2023 तक रांची में एशियन हॉकी चैंपिन्स ट्रॉफी का आयोजन हो रहा है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles