37 C
Kolkata
Thursday, April 23, 2026

LA28: ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी की तैयारी शुरू, लॉस एंजिलिस में स्टेडियम निर्माण के लिए हुआ भूमिपूजन

लॉस एंजिलिस | 128 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी का सपना अब हकीकत में बदलने लगा है। लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 (LA28) के लिए क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत हो गई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने इसे वैश्विक क्रिकेट जगत के लिए एक ‘ऐतिहासिक क्षण’ करार दिया है।

कैलिफोर्निया में रखी गई आधारशिला
बुधवार को कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस काउंटी स्थित फेयरप्लेक्स मैदान (पोमोना) पर भव्य भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर खेल और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं, जिन्होंने इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर खुशी जाहिर की।

जय शाह ने बताया गौरवशाली पल
आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने इस मौके पर उत्साह व्यक्त करते हुए कहा “यह दुनिया भर के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बेहद सुखद समय है। क्रिकेट वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान लगातार मजबूत कर रहा है और ओलंपिक का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व की बात है।”

वहीं, आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने इसे खेल के विस्तार की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में शामिल होने से क्रिकेट को नई वैश्विक पहुंच और मजबूती मिलेगी।

प्रमुख हस्तियों की रही मौजूदगी
समारोह में एलए28 के उपाध्यक्ष निकोलो कैंप्रियानी, पोमोना के मेयर टिम सैंडोवल, भारत के महावाणिज्य दूत डॉ. के. जे. श्रीनिवास और नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स के सीईओ वेंकी मैसूर सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। अमेरिका में क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण न केवल ओलंपिक के लिए अहम है, बल्कि यह क्षेत्र में खेल की लोकप्रियता को भी नई ऊंचाई देगा।

T20 फॉर्मेट में दिखेगा रोमांच
2028 के लॉस एंजिलिस ओलंपिक में क्रिकेट T20 प्रारूप में खेला जाएगा। खास बात यह है कि इसमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिससे दुनिया भर के दर्शकों को खेल का सबसे रोमांचक फॉर्मेट देखने को मिलेगा।

Related Articles

नवीनतम लेख