29 C
Kolkata
Friday, July 17, 2026

किशनगंज: घर से निकली नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने सदर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

किशनगंज| शहर के डुमरिया भट्टा इलाके से एक नाबालिग लड़की के अचानक लापता होने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर काफी खोजबीन करने के बाद भी जब लड़की का कुछ पता नहीं चला, तो परेशान परिजनों ने शनिवार को सदर थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है।

पास जाने की बात कहकर निकली थी घर से, रिश्तेदारों के यहाँ भी नहीं मिला सुराग जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की शुक्रवार को अपने घर से यह कहकर निकली थी कि वह पास में ही किसी काम से जा रही है। लेकिन जब देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने तुरंत अपने स्तर से उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने अपने सभी रिश्तेदारों, सगे-संबंधियों और संभावित ठिकानों पर पूछताछ और खोजबीन की, मगर लड़की का कहीं कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम अलर्ट, तलाश के लिए छापेमारी शुरू थक-हारकर परिजनों ने सदर थाने की शरण ली और पुलिस को पूरी बात बताई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष निसार अहमद ने बताया कि नाबालिग लड़की की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम पूरी तरह सक्रिय है। जिले के अन्य थानों को भी अलर्ट कर लड़की की तस्वीर और विवरण साझा कर दिया गया है। पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही लड़की को ढूंढ निकालने का भरोसा दिया है।

Related Articles

नवीनतम लेख