31 C
Kolkata
Sunday, May 31, 2026

JPL Auction: झारखंड प्रीमियर लीग ऑक्शन में रॉबिन मिंज सबसे महंगे खिलाड़ी, कोयलांचल सुपर किंग्स ने लगाया बड़ा दांव

सरायकेला | झारखंड क्रिकेट के इतिहास में पहली बार आयोजित हो रही झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी (Auction) ने क्रिकेट गलियारों में सनसनी मचा दी है। जमशेदपुर के एक नामी होटल में आयोजित इस ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों ने राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों पर पानी की तरह पैसा बहाया। नीलामी के पहले ही दौर में गुमला के युवा और विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे हैं।

आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके रॉबिन मिंज का बेस प्राइस 4 लाख रुपये था, लेकिन उनके लिए फ्रेंचाइजियों के बीच ऐसी होड़ मची कि कोयलांचल सुपर किंग्स ने उन्हें 15.25 लाख रुपये की भारी-भरकम कीमत पर अपने पाले में कर लिया।

वहीं दूसरी ओर, भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को लेकर ऑक्शन में वैसा उत्साह नहीं दिखा। उन्हें संथाल स्ट्राइकर्स ने महज 6.25 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। ऑक्शन का सबसे बड़ा उलटफेर कुमार कुशाग्र का रहा, जिन्हें छोटानागपुर रॉयल्स ने उनके बेस प्राइस 4 लाख रुपये पर ही खरीदा।

ऑक्शन के अन्य महंगे सितारे:

मशहूर ऑक्शनर चारू शर्मा की मौजूदगी में हुई इस नीलामी में स्थानीय और युवा खिलाड़ियों का बोलबाला रहा:
विराट सिंह: छोटानागपुर रॉयल्स ने 13 लाख रुपये में खरीदा।
एमडी काउनैन कुरैशी: जमशेदपुर स्टीलर्स ने 12.50 लाख रुपये में दांव लगाया।
सुषांत मिश्रा व शिखर मोहन: दोनों खिलाड़ियों को 11-11 लाख रुपये मिले।

10 जून से शुरू होगा टूर्नामेंट का रोमांच
इस टूर्नामेंट में कुल 6 फ्रेंचाइजी टीमें—रांची टाइटंस, जमशेदपुर स्टीलर्स, छोटानागपुर रॉयल्स, कोयलांचल सुपर किंग्स, धनबाद डायमंड्स और संथाल स्ट्राइकर्स खिताब के लिए भिड़ेंगी। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 10 जून 2026 से जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, रांची में खेला जाएगा।

Related Articles

नवीनतम लेख