30.1 C
Kolkata
Wednesday, June 10, 2026

झारखंड निकाय चुनाव परिणाम : डोमचांच नगर पंचायत के वार्ड 1 से 7 तक के नतीजे घोषित

कोडरमा | जिले के डोमचांच नगर पंचायत में इन वार्डों की मतगणना पूरी कर ली गई है। नतीजे घोषित होते ही क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 1 से रंजीत साव ने जीत हासिल की है। वार्ड नंबर 2 में सुनीता देवी को मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिला और वे विजयी रहीं। वहीं, वार्ड नंबर 3 से गुड़िया देवी ने अपनी जीत दर्ज की है।

वार्ड नंबर 4 में अजय साव को विजेता घोषित किया गया, जबकि वार्ड नंबर 5 में कुछ कारणों से चुनाव नहीं हो सके। वार्ड नंबर 6 में शिवा सिंह ने जीत कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वहीं, वार्ड नंबर 7 से मंजू देवी ने वार्ड पार्षद पद पर कब्जा जमाया है।

चुनाव परिणामों के बाद डोमचांच क्षेत्र में विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा जश्न मनाया जा रहा है। नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने अपने समर्थकों और जनता के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास को अपनी प्राथमिकता बनाएंगे।

Related Articles

नवीनतम लेख