22 C
Kolkata
Saturday, March 7, 2026

जेसीआई रांची ने स्वास्थ्य और मानवता के प्रति समर्पित दो सफल शिविरों का किया आयोजन

रांची । जेसीआई रांची ने 8 फरवरी 2026 को सेवा की मिसाल पेश करते हुए एक नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर और एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया। जेसीआई कार्यालय में आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता फैलाना और जीवन बचाने की दिशा में योगदान देना था।रक्तदान शिविर: ह्यबन कर रक्त दाता, दें किसी को जीवन की नई आशाह्ण इसमें कुल 42 सदस्यों ने पंजीकरण करवाया। कार्यक्रम को सफल बनाने मैं नागरमल मोदी सेवा सदन ब्लड बैंक रांची का योगदान मिला ।
सुबह 10:00 बजे से शुरू हुए इस रक्तदान शिविर में युवाओं और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर वहीं सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित दंत चिकित्सा शिविर में प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. रोहित अग्रवाल ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने मरीजों की जांच की और ओरल हाइजीन के प्रति जागरूक किया।साथ ही आयोजित नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर में 56 सदस्यों ने अपनी जांच करवाई।
इन दोनों कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन में अध्यक्ष जेएफडी अभिषेक जैन ,सचिव जेएफएम साकेत अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष जेसी ऋषभ जैन, वीपी कम्युनिटी जेएफएम अनुभव अग्रवाल,निदेशक ब्लड एंड हेल्थ कैंप्स जेएफएम अमन पोद्दार प्रोजेक्ट, प्रोजेक्ट चेयरमैन जेसी रविश तोदी और सह-प्रोजेक्ट चेयरमैन जेसी प्रवीण अग्रवाल ने मुख्य भूमिका निभाई। यह जानकारी जेसीआई रांची के प्रवक्ता जेसी रवि सामौता ने दी ।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles