33.2 C
Kolkata
Saturday, July 4, 2026

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर जयशंकर ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वहां की सरकार और जनता को बधाई दी। उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता भी जताई।

रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की जताई उम्मीद

विदेश मंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी संदेश में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, अमेरिका की सरकार और वहां के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वह भारत-अमेरिका की व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हैं।

कई क्षेत्रों में मजबूत हुए हैं द्विपक्षीय संबंध

उल्लेखनीय है कि अमेरिका इस वर्ष अपनी स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारत और अमेरिका के बीच रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, शिक्षा और हिंद-प्रशांत क्षेत्र सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग लगातार मजबूत हुआ है। दोनों देशों ने क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई साझा पहल भी शुरू की हैं।

Related Articles

नवीनतम लेख