29 C
Kolkata
Sunday, May 17, 2026

त्रिवेणीगंज में बेतहाशा बढ़ा बोतलबंद पानी का अवैध कारोबार, 20 रुपये में 20 लीटर पानी

सुपौल । त्रिवेणीगंज सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों 20 लीटर के बोतलबंद पानी का कारोबार तेजी से फैल रहा है।

मात्र 20 रुपये में पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन इसकी गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बिना जांच के धड़ल्ले से बिक रहा पानी – जिस पानी को बोतलों में भरकर बेचा जा रहा है, उसके स्रोत और शुद्धिकरण की कोई आधिकारिक जांच नहीं हो रही। न ही यह देखा जा रहा है कि पानी सरकारी मानकों पर खरा उतरता है या नहीं। सुबह 4 बजे से देर रात तक चलता है धंधा –

स्थानीय स्तर पर यह कारोबार सुबह चार बजे से शुरू होकर देर रात तक जारी रहता है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस निगरानी या कार्रवाई नजर नहीं आती।

विशेषज्ञों के अनुसार, दूषित पानी से पेट संबंधी बीमारियां, संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। बिना जांच वाला यह पानी लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। शादी, श्राद्ध, सामूहिक भोज और धार्मिक कार्यक्रमों में लोग बड़ी संख्या में इन पानी के केनों का उपयोग कर रहे हैं। सस्ती कीमत के कारण लोग बिना जांच-परख के इसे खरीद लेते हैं।

स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से कोई नियमित जांच अभियान नहीं चलाया जा रहा है। इससे अवैध कारोबार करने वालों के हौसले बुलंद हैं। जरूरत है कि प्रशासन तुरंत संज्ञान लेकर जांच अभियान चलाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे। साथ ही आम लोगों को भी सस्ती कीमत के बजाय पानी की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए। यदि इस पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया, तो यह सस्ता लेकिन असुरक्षित पानी आने वाले समय में एक बड़े स्वास्थ्य संकट का कारण बन सकता

है।

Related Articles

नवीनतम लेख