29 C
Kolkata
Sunday, May 17, 2026

बफिली हवाओं ने बढ़ाई ठंड,सुबह से कुहासा में सिमटा रहा बिहार

पटना। बिहार में माैसम ने करवट ली है और शुक्रवार सुबह से ही राजधानी पटना सहित कई जिलाें में कुहासा देखा जा रहा है। गुरुवार सुबह से चल रही ठंडी हवा शाम और फिर रात हाेते हाेते बफिली हवा में बदल गयी। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहने और हल्की पछुआ हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम सामान्य और साफ बना रहेगा। फरवरी की शुरुआत में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जरूर है, लेकिन फिलहाल किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने से ठंड का असर कम होता जाएगा।
विभाग ने आज राज्य के सभी जिलाें में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना जतायी है। सुबह के समय पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर और मधुबनी में घने कोहरे का असर देखा गया, जबकि अन्य जिलों में हल्का कुहासा रहा। दिन बढ़ने के साथ धूप खिलने की पूरी उम्मीद है। कोहरे को देखते हुए इन छह जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही राजधानी पटना में मौसम मिला-जुला रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, हालांकि बारिश के आसार कम हैं। सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि दिन में मौसम सुहावना रहेगा। न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री और अधिकतम 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार और आसपास के उत्तरी हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ और नमी-भरी हवाओं का प्रभाव बना हुआ है। इससे वातावरण में नमी बढ़ी है, जो बादलों को लंबे समय तक टिकाए रखती है और कभी-कभी हल्की बारिश को भी प्रेरित करती है। सर्द हवा और ठंडी रातों के कारण तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है, जिससे कोहरा और बादलों का असर देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव सामान्य मौसमी पैटर्न का हिस्सा है और आने वाले दिनों में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगी।

Related Articles

नवीनतम लेख