26.7 C
Kolkata
Saturday, March 7, 2026

काकचिंग और इंफाल पूर्व जिले से भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद

इंफाल । मणिपुर के काकचिंग एवं इंफाल पूर्व जिलों में चलाए गए अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया गया है। मणिपुर पुलिस मुख्यालय की ओर से आज जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि सुरक्षा बलों ने काकचिंग जिले के वाइखोंग थानांतर्गत काकचिंग खुनौ, पामचौ पहाड़ी श्रृंखला, पामचौ लमखाई क्षेत्र से भारी मात्रा में गोला-बारूद एवं हथियार बरामद किया गया है।

बरामद हथियारों में मुख्य रूप से एक एके-56 राइफल जिसमें मैगज़ीन के साथ 10 दस ज़िंदा राउंड संगीन के साथ लोड हैं, दो एसबीबीएल, एक डीबीबीएल, एक .32 पिस्तौल जिसमें मैगज़ीन के साथ पांच ज़िंदा राउंड लोड, दो नंबर 36 हैंड-ग्रेनेड, तीन एमुल्डाइन विस्फोटक (क्लास-2), तीन डेटोनेटर, 256 राउंड .303 राइफल के ज़िंदा कारतूस, 48 राउंड 5.56 x 45 मिमी के खाली कारतूस, तीन स्टन शेल, एक आंसू गैस ग्रेनेड, एक बाओफेंग हैंडसेट, एक छलावरण हेलमेट और एक गनी बैग शामिल हैं।

वहीं दूसरी ओर सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्व जिले के इरिलबंग थानांतर्गत लैरौ चिंग क्षेत्र से एक एके -56 राइफल, एक .303 राइफल, तीन सिंगल बैरल बंदूकें, दो एके मैगज़ीन, दो) एचई नंबर 36 हैंड-ग्रेनेड, अलग-अलग कैलिबर के 46 लाइव राउंड कारतूस, 20 राउंड .303 राइफल के खाली कारतूस, एक केनवुड हैंडसेट, एक एमपी5 होलोग्राफिक साइट शामिल हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles