29 C
Kolkata
Sunday, April 19, 2026

ओटीटी पर नई पारी की तैयारी में ऋतिक रोशन

अभिनेता ऋतिक रोशन अब ओटीटी की दुनिया में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने अपने बैनर एचआरएक्स के तहत नई फिल्म मेस के लिए प्राइम वीडियो इंडिया से साझेदारी की है। इस प्रोजेक्ट में उनके चचेरे भाई ईशान रोशन भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि यह ऋतिक और प्राइम वीडियो के बीच दूसरा सहयोग है। इससे पहले दोनों ने थ्रिलर वेब सीरीज स्टॉर्म का ऐलान किया था।

बतौर निर्माता शुरू की नई पारी

अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कृष 4’ के जरिए निर्देशन की कमान संभालने के बाद अब ऋतिक बतौर निर्माता भी नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। फिल्म ‘मेस’ का निर्देशन राजेश ए कृष्णन करेंगे, जिन्हें लूटकेस और क्रू जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। मेकर्स के अनुसार, इस फिल्म का प्रोडक्शन जल्द शुरू किया जाएगा।

लुटेरों के गिरोह पर आधारित होगी कहानी

फिल्म ‘मेस’ की कहानी लुटेरों के एक ऐसे गिरोह के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो सेंध लगाने के इरादे से एक ऐसे व्यक्ति के घर में घुस जाते हैं जो सीओडी जैसी मानसिक स्थिति से जूझ रहा होता है। एक ही रात के भीतर हालात ऐसे मोड़ लेते हैं कि गिरोह खुद को खतरनाक स्थिति में फंसा हुआ पाता है। कॉमेडी और अफरा-तफरी से भरपूर बताई जा रही यह फिल्म दर्शकों को अलग तरह का मनोरंजन देने का दावा कर रही है। फिल्म की कास्ट और रिलीज तारीख को लेकर जल्द ही आधिकारिक अपडेट आने की उम्मीद है।

Related Articles

नवीनतम लेख