32 C
Kolkata
Thursday, April 16, 2026

डालटनगंज-रांची एनएच पर भीषण सड़क हादसा, एलआईसी एजेंट समेत दो की मौत

पलामू | जिले के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरकट (NH-39) पर बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। डालटनगंज-रांची मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक और ऑटो के बीच हुई सीधी भिड़ंत में बाइक सवार प्रदीप कुमार (40 वर्ष) और एलआईसी एजेंट संतोष सिंह (52 वर्ष) की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

काम निपटाकर घर लौट रहे थे मृतक, दुबियाखाड़ के पास काल बन कर आया ऑटो
जानकारी के अनुसार, प्रदीप कुमार अपनी पत्नी और बच्चों को घर छोड़कर किसी काम से चियांकी की ओर गए थे, वहीं हमीदगंज निवासी संतोष सिंह एलआईसी के काम से सतबरवा गए थे। दोनों बाइक से मेदिनीनगर लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ऑटो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अस्पताल पहुँचने से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

ऑटो जब्त, फरार चालक की तलाश में जुटी सदर थाना पुलिस
हादसे के बाद चालक ऑटो लेकर मौके से फरार होने में सफल रहा था, जिसे पुलिस ने गुरुवार को कड़ी मशक्कत के बाद जब्त कर लिया है। सदर थाना पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस फरार ऑटो चालक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और मामले की सघन जांच जारी है।

Related Articles

नवीनतम लेख