27.2 C
Kolkata
Saturday, July 11, 2026

सिदगोड़ा में गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, अमृतसर से भी रहा है नाता

जमशेदपुर | पूर्वी सिंहभूम की सिदगोड़ा थाना पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने छापेमारी कर एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को गांजा के साथ दबोचा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान परसुडीह मकदमपुर निवासी पिकू कर्मकार उर्फ पुसा (36) के रूप में हुई है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी ने बताया कि 6 अप्रैल को पुलिस को बारीडीह क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक के घूमने की सूचना मिली थी। डीएसपी मुख्यालय-1 के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बारीडीह गोलचक्कर और काशाई रोड के पास घेराबंदी की। पुलिस को देख आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 3.71 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि पिकू कर्मकार एक पेशेवर अपराधी है। वह पहले भी दो बार जेल जा चुका है।

फिलहाल, सिदगोड़ा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संपर्कों को खंगालने में जुटी है।

Related Articles

नवीनतम लेख