32 C
Kolkata
Wednesday, May 20, 2026

मतदाताओं के लिए समाहरणालय में हेल्प डेस्क शुरू

धनबाद । जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) 2026 कार्यक्रम के तहत मतदाता सेवा को सुगम बनाने और सभी योग्य नागरिकों, विशेष रूप से दिव्यांग, प्रवासी एवं बुजुर्ग मतदाताओं को शामिल करने के लिए बुधवार को समाहरणालय में हेल्प डेस्क शुरू किया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि हेल्प डेस्क में एसआइआर की समय सीमा, पात्रता और पंजीकरण, नाम में सुधार करने या हटाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही मतदाताओं के पिछले या अंतिम एसआईआर रिकॉर्ड खोजना, उनसे जोड़ने में सुविधा दी जाएगी। मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने और जमा करने में सहायता दी जाएगी।

हेल्प डेस्क में प्रवासी मतदाताओं को उनके वर्तमान और पिछले विधानसभा क्षेत्र की पहचान करने में सुविधा दी जाएगी। साथ में यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि उनका पंजीकरण सही स्थान पर हो रहा है। इसके अलावा उनको हेल्पलाइन नंबर 0326-1950, ईसीआइ नेट मोबाइल एप और अपने बीएलओ के साथ कॉल बुक करने के प्रयोग के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी।

हेल्प डेस्क के सुचारू संचालन के लिए चार हेल्प डेस्क मैनेजर की प्रतिनियुक्ति की गई है। यह समाहरणालय के प्रथम तल के कमरा नंबर 111 ए में है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी हेल्प डेस्क मैनेजर को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण एसआइआर (2026) में आम नागरिकों को आवश्यक सहयोग देने के लिए निर्देशित किया है।

Related Articles

नवीनतम लेख