34.8 C
Kolkata
Saturday, July 4, 2026

फीफा विश्व कप 2026: प्री-क्वार्टर फाइनल का पूरा शेड्यूल, आज से शुरू होंगी भिड़ंत

नई दिल्ली। फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। शनिवार (4 जुलाई) से टूर्नामेंट के राउंड ऑफ 16 (प्री-क्वार्टर फाइनल) नॉकआउट मुकाबलों का शंखनाद होने जा रहा है। खिताब की रेस में अब केवल 16 टीमें बची हैं। अगले चार दिनों के भीतर होने वाले 8 महामुकाबलों से क्वार्टर फाइनल की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। खास बात यह है कि इस बार तीनों मेजबान देश—कनाडा, अमेरिका और मेक्सिको—अंतिम-16 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

राउंड ऑफ 16 का पूरा कार्यक्रम (भारतीय समयानुसार)

दिनांक मैच (टीमें) स्थान (स्टेडियम) समय (IST)
4 जुलाई कनाडा बनाम मोरक्को ह्यूस्टन स्टेडियम रात 10:30 बजे
5 जुलाई पराग्वे बनाम फ्रांस फिलाडेल्फिया स्टेडियम रात 02:30 बजे
6 जुलाई ब्राजील बनाम नॉर्वे न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम रात 01:30 बजे
6 जुलाई मेक्सिको बनाम इंग्लैंड मेक्सिको सिटी स्टेडियम सुबह 05:30 बजे
7 जुलाई पुर्तगाल बनाम स्पेन डलास स्टेडियम रात 12:30 बजे
7 जुलाई अमेरिका बनाम बेल्जियम सिएटल स्टेडियम सुबह 05:30 बजे
7 जुलाई अर्जेंटीना बनाम मिस्र अटलांटा स्टेडियम रात 09:30 बजे
8 जुलाई स्विट्जरलैंड बनाम कोलंबिया वैंकूवर स्टेडियम रात 01:30 बजे

इन नॉकआउट मुकाबलों में जीत दर्ज करने वाली 8 टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेंगी, जबकि हारने वाली टीमों का विश्व कप का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा।

Related Articles

नवीनतम लेख