नई दिल्ली। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा विश्व कप 2026 में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। क्रोएशिया के खिलाफ राउंड ऑफ 32 मुकाबले में मैदान पर उतरते ही वह विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में शुरुआती एकादश का हिस्सा बनने वाले सबसे उम्रदराज़ आउटफील्ड खिलाड़ी बन गए।
41 साल की उम्र में बनाया नया रिकॉर्ड
41 वर्ष, 4 महीने और 27 दिन की उम्र में रोनाल्डो ने बोस्निया एवं हर्जेगोविना के एडिन जेको का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जेको ने 40 वर्ष और 106 दिन की उम्र में विश्व कप के अंतिम-32 मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की थी।
रोनाल्डो विश्व फुटबॉल के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने छह फीफा विश्व कप में हिस्सा लिया है। अपने शानदार करियर में वह पुर्तगाल को एक यूरोपीय चैम्पियनशिप और दो यूईएफए नेशंस लीग खिताब भी दिला चुके हैं।
विश्व कप जीतने पर टिकी नजर
41 वर्षीय रोनाल्डो लगातार नए रिकॉर्ड बनाकर विश्व फुटबॉल में अपनी अलग पहचान कायम रखे हुए हैं। अब उनकी कोशिश पुर्तगाल को फीफा विश्व कप 2026 में खिताब तक पहुंचाने और अपने शानदार करियर में विश्व कप ट्रॉफी जोड़ने की होगी।
