26.5 C
Kolkata
Thursday, July 23, 2026

पेपर लीक मामलों के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि पेपर लीक के सभी मामलों की त्वरित सुनवाई और दोषियों को जल्द कठोर सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने गुरुवार को सामाजिक माध्यम एक्स पर कहा कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार यह महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। उन्होंने संबंधित विभागों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन और आवश्यक प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार परीक्षाओं की पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है और पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के कथित पेपर लीक मामलों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी इस मामले में सख्त कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

नवीनतम लेख