ईडी की टीम झारखंड मंत्रालय पहुंची

बिरसा भूमि लाइव

रांची : ईडी की टीम झारखंड मंत्रालय पहुंची हैं। राज्य में मंत्री आलमगीर आलम के गिरफ्तार पीएस संजीव लाल के कमरे को खंगाल रही है। ईडी की टीम संजीव लाल को अपने साथ लेकर पहुंची है। जानकारी के अनुसार मंत्री आलमगीर आलम के  ओएसडी संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम को होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (जेल) से छह दिनों के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जिसके बाद ही ईडी ने सीधे झारखंड मंत्रालय में छापेमारी कर रही है।

ईडी उनसे बरामद हुए 35.23 करोड़ रुपये के बारे में जांच के लिए झारखंड मंत्रालय में लेकर गयी है। अब इस पूरे मामले में मंत्री आलमगीर आलम भी साफ़ तौर पर घिरते हुए नज़र आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार उन्हें भी ईडी बहुत जल्द समन जारी कर सकती है। ईडी दोनों से छह दिनों तक पूछताछ करेगी। पूछताछ मिठाई बड़े अधिकारियों और राजनेताओं का नाम सामने आ सकता है।

 

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles