गुमला : चैनपुर के मरवा जंगल से पुलिस ने सड़ा गला शव बरामद किया

बिरसा भूमि लाइव

  • मजिस्ट्रेट यादव बैठा की उपस्थिति में शव को गड्ढे से निकलवाया गया

चैनपुर (गुमला) : चैनपुर प्रखंड के कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मरवा गांव के जंगल से जमीन में गाड़ा हुआ सड़ा गला शव को कुरूमगढ़ पुलिस ने बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को मरवा गांव के कुछ ग्रामीण जंगल में पशु चराने गए थे। इस दौरान जंगल से काफी बदबू आने लगी लोगों ने वहां जाकर देखा तो किसी के शव होने की आशंका हुई। इसके बाद इसकी सूचना कुरूमगढ़ थाना को दी गई कुरूपगढ़ थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार चेतन दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

इसके बाद बुधवार को मजिस्ट्रेट चैनपुर वीडियो यादव बैठा की उपस्थिति में शव को गड्ढे से खुदवा कर निकलवाया गया। शव की पहचान थाना क्षेत्र के संतोष कुमार महतो उर्फ फौजी (22) के रूप में की गई। मृतक के पिता मनोज महतो ने बताया कि मेरा बेटा भी होली के दिन से गायब है इसी तरह का कपड़ा पहना था इस आधार से यह संतोष हो सकता है। संतोष होली मनाने के लिए अपने चाचा के घर मरवा गांव आया था। जहां होली के दिन 25 मार्च को सामने अपने दोस्तों के साथ सोने जाने की बात कह कर घर से निकाला व उसके बाद लौट के वापस नहीं आया। इसके बाद परिजन अपने स्तर से काफी खोजबीन किया लेकिन कोई पता नहीं चला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रांची भेज दिया है। कुरूपगढ़ थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार चैतन्य बताया कि मंगलवार की शाम ग्रामीणों से जानकारी मिली थी। जिसके बाद शव को गड्ढे से निकलवा कर जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है। पुलिस मामले की जांच में छूट गई है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles