30.5 C
Kolkata
Tuesday, June 16, 2026

आंधी बारिश से रांची में कई जगहों पर गिरा बिजली का पोल, बिजली सेवा बाधित

रांची । रांची और आसपास के इलाकों में गुरुवार को आंधी और बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली का पोल गिरा गया। इससे रांची के कई मुहल्लों में घंटों बिजली गुल रही। हालांकि अन्य इलाकों में बिजली सेवा जल्द बहाल कर दी गई। आंधी और बारिश से क्लीब रोड में बिजली के तार पर पेड गिर गया, जबकि मोरहाबादी स्थित एसएसपी कार्यालय के पास और कोकर के सुभाष चौक पर आंधी से पेड गिरने से यातायात व्यवस्था कुछ देर के लिए बाधित हुआ।

इसके अलावा गोस्सनर कॉलेज के पीछे भी सडक पर पेड गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। इसके अलावा ओरमांझी में भी सडक पर पोल गिरने से वाहनों के परिचालन में व्यवधान पैदा हुआ। वहीं बुकरू फीडर के पास 11 केवी का हाई वोल्टेज तार पर पोल टूट कर गिर गया। हालांकि इससे कोई हताहत नहीं हुआ। इसके अलावा विकास फीडर के हाई वोल्टेड तार में टीन का चदरा आंधी में उडकर फंस गया।

बारिश से 08 डिग्री गिरा तापमान

इसके पूर्व रांची और आसपास के इलाकों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से मौसम सुहाना हो गया। अच्छी बारिश होने से तापमान में 08 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को ठंड महसूस हुई। रांची के अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। इसमें जमशेदपुर में 37 डिग्री के मुकाबले 32.8 डिग्री, डालटेनगंज में 42.7 डिग्री की तुलना में 34 डिग्री और बोकाराे में 41.5 डिग्री के मुकाबले तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Related Articles

नवीनतम लेख