29.5 C
Kolkata
Thursday, July 2, 2026

भीषण ठंड के कारण रांची के स्कूलों में दो दिन पढ़ाई स्थगित, आदेश जारी

रांची। भीषण ठंड और शीतलहर की चेतावनी को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत रांची जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों में केजी से 12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य 5 जनवरी 2026 से 6 जनवरी 2026 तक स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय भारत मौसम विज्ञान विभाग, रांची द्वारा जारी विशेष बुलेटिन के बाद लिया गया है। मौसम विभाग ने रांची जिले को येलो जोन में रखते हुए भारी ठंड और शीतलहर की संभावना जताई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिन विद्यालयों में इस अवधि के दौरान परीक्षाएं निर्धारित हैं, वहां परीक्षा का संचालन विद्यालय प्रबंधन अपने विवेकानुसार कर सकेंगे। वहीं, 10वीं और 12वीं की कक्षाओं का संचालन भी विद्यालय अपने स्तर पर तय करेंगे। जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। बताया गया है कि सरकारी विद्यालय पहले से ही शीतकालीन अवकाश के कारण 5 जनवरी तक बंद हैं। हालांकि, 6 जनवरी को सरकारी विद्यालय शिक्षकों के लिए खुले रहेंगे। इस दिन शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर eVV पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे और गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे।

Related Articles

नवीनतम लेख