29 C
Kolkata
Tuesday, April 21, 2026

हल्की बारिश में सड़क पर पानी लगने से राहगीरों को हो रही है परेशानी

सुपौल। जिले के त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के मेला ग्राउंड सड़क में हल्की बारिश से पानी लगने के कारण आम लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय भाजपा नेता बसंत कुमार शर्मा ने बताया कि मेला ग्राउंड की यह सड़क बने एक साल भी नहीं हुआ है कि सड़क की स्थिति दयनीय हो गई है। उन्होंने अफसोस जाहिर करता करते हुए कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि का ध्यान इस और नहीं जा रहा है, जबकि मेला ग्राउंड में त्रिवेणीगंज की ही सबसे बड़ी सब्जी मंडी के साथ यहां साप्ताहिक मवेशी हाट और कई तरह के व्यापारिक दुकान हैं, जिसके कारण यहां खरीदारों की भीड़ लगी रहती है। भाजपा नेता ने अनुमंडल प्रशासन से अभिलंब इस जल जमाव से निपटारा दिलाने के लिए संबंधित विभाग से संपर्क कर आवागमन को सुलभ बनाने की मांग की है।

Related Articles

नवीनतम लेख