29 C
Kolkata
Saturday, April 18, 2026

पलामू के 106 वें उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने संभाला पदभार

पलामू। पलामू के नए उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया।

वहीं निवर्तमान उपायुक्त समीरा एस ने उन्हें प्रभार सौंपा और फूलों का गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया।

मौके पर मुख्य रूप से निवर्तमान उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार सहित जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

पदभार ग्रहण के बाद उपायुक्त ने सभी से परिचय प्राप्त किया और टीम भावना के तहत कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतार कर गांव के अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ देना उनका लक्ष्य होगा। जिले में विधि व्यवस्था संधारण के लिए हर स्तर पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का लगातार भ्रमण कर आमजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं से रूबरू होना और उनका समाधान करना एक सूत्री कार्यक्रम रहेगा। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की।

वहीं मौके पर निवर्तमान उपायुक्त समीरा एस ने कहा कि पलामू में टीम भावना के साथ कार्य करने की कोशिश की। योजनाओं का लाभ आमजनों को सुलभता से मिले इसके लिए हर संभव प्रयास किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्याे में आमजनों के साथ-साथ, पदाधिकारी और मीडिया का काफी सहयोग मिला। उन्होंने सभी से जिले के चहुंमुखी विकास में वर्तमान उपायुक्त को भी सहयोग करने की उम्मीद जतायी।

उल्लेखनीय है कि दिलीप प्रताप सिंह शेखावत भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2019 बैच के अधिकारी हैं। इससे पहले वे लोहरदगा में बतौर उपविकास आयुक्त कार्यरत थे।

Related Articles

नवीनतम लेख