26.8 C
Kolkata
Tuesday, July 21, 2026

बांग्लादेश के 9 मुस्लिम धर्मगुरु काठमांडू पहुंचे, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

काठमांडू। बांग्लादेश के नौ मुस्लिम धर्मगुरुओं के नेपाल पहुंचने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। हालांकि उनके नेपाल दौरे के उद्देश्य और कार्यक्रम को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आव्रजन विभाग के अनुसार, सभी धर्मगुरु रविवार रात करीब नौ बजे कुआलालंपुर से बटिक एयर की उड़ान के जरिए काठमांडू पहुंचे। उन्होंने 30 दिनों का पर्यटक वीजा लिया है। आव्रजन विभाग के मुताबिक, उनका नेपाल प्रवास लगभग दो सप्ताह का रहने की संभावना है।

सुरक्षा एजेंसियां रख रही हैं नजर

नेपाल पुलिस के आतंकवाद निरोधक प्रकोष्ठ के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बिना किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के अचानक नेपाल पहुंचने के कारण सुरक्षा एजेंसियां उनके आवागमन पर नजर रखे हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ाई गई है।

सीमावर्ती क्षेत्रों में भी सतर्कता

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, खुली सीमा को देखते हुए सीमावर्ती जिलों के सुरक्षा बलों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि खुली सीमा का दुरुपयोग कर भारत में प्रवेश का प्रयास किया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में अब तक किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि या कोई ठोस साक्ष्य सार्वजनिक नहीं किया गया है।

Related Articles

नवीनतम लेख