28 C
Kolkata
Sunday, August 16, 2026

धुरंधर 2 का टीजर रिलीज, रणवीर के चेहरे पर दिखा रिवेंज

आखिरकार रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का टीजर सामने आ चुका है। आज यानी 3 फरवरी मंगलवार को ही रणवीर सिंह ने पोस्ट शेयर कर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया था। अपनी पोस्ट में ही उन्होंने जानकारी दी थी फिल्म का टीजर 12.12 पर जारी किया जाएगा। अब टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस इस पर प्यार लुटा रहे हैं। इस मच अवेटेड एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ का धमाकेदार टीजर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है।

फैंस 19 मार्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इसी दिन ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दरअसल, बीते दिन रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक रहस्यमय पोस्ट शेयर की थी।

आदित्य धर के निर्देशन में बन रही ‘धुरंधर 2’ के टीजर का लोगों को बेसब्री से इतंजार था। क्योंकि 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई ‘धुरंधर 1’ ने भारतीय सिनेमा के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म ने बंपर कमाई के बाद इतिहास रच दिया  था, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी लगातार ट्रेंड कर रही है।

Related Articles

नवीनतम लेख