26.5 C
Kolkata
Thursday, July 23, 2026

‘धुरंधर 2’ का जलवा देश से विदेश तक, विवेक अग्निहोत्री ने अमेरिका में देख की जमकर तारीफ

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर 2’ का खुमार अब देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी सिर चढ़कर बोल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ फिल्म को दर्शकों और फिल्मी हस्तियों से भी जबरदस्त सराहना मिल रही है। हाल ही में फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने अमेरिका में इस फिल्म को देखने के बाद इसकी खुलकर तारीफ की है।

विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वह कैलिफोर्निया के ग्रामीण इलाके में थे, लेकिन ‘धुरंधर 2’ देखने के लिए खास तौर पर लॉस एंजिल्स पहुंचे। उन्होंने फिल्म की सराहना करते हुए लिखा, “शाबाश, बहुत बढ़िया, एक बार फिर शानदार।” उन्होंने निर्देशक आदित्य धर के काम की भी जमकर तारीफ की और कहा कि फिल्म अपने आप में बहुत कुछ कहती है।

अग्निहोत्री ने फिल्म की तकनीकी टीम की भी सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से सिनेमेटोग्राफर विकास नौलखा और प्रोडक्शन डिजाइनर सैनीस जोहराय के काम को सराहा और कहा कि इन दोनों ने फिल्म को एक अलग ऊंचाई दी है। साथ ही उन्होंने आदित्य धर को सलाह देते हुए कहा कि वह अपने रास्ते पर कायम रहें, लेकिन फिल्मी दुनिया के माहौल को लेकर सतर्क भी रहें।

गौरतलब है कि ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब से लगातार शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो इसकी जबरदस्त लोकप्रियता का प्रमाण है। फिल्म का यह प्रदर्शन इसे साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल कर रहा है।

Related Articles

नवीनतम लेख