33 C
Kolkata
Friday, April 17, 2026

झारखंड के 48 नगर निकायों में मतों की गिनती शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रांची । झारखंड के 48 नगर निकाय चुनाव के मतों की गिनती शुक्रवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। 1,309 काउंटिंग टेबल पर एक साथ मतगणना हो रही है।

वहीं, रांची नगर निगम चुनाव की मतगणना सुकुरहुटू स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है।

अधिकांश निकायों के नतीजे देर शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे। बड़े निकायों में मतों की संख्या अधिक होने के कारण कुछ स्थानों पर अंतिम परिणाम शनिवार तक आ सकते हैं।

राज्य चुनाव आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि मतों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है।

उल्लेखनीय है कि 23 फरवरी को झारखंड के 48 नगर में निकायों में मतदान हुआ था।

Related Articles

नवीनतम लेख