कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने केक काटकर मनाया जन्मदिन

बिरसा भूमि लाइव

रांची : कांग्रेस भवन रांची में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर का जन्मदिन मनाया गया इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष ने केक काटकर कांग्रेस कार्यकर्ता के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगो का प्यार हमारे लिए बहुमूल्य हे मेरे जन्मदिन को आम से खास बनाने के लिए धन्यवाद आप लोगों का प्यार ही हमारी ताकत है और जब तक आप लोगों का प्यार हमारे साथ रहेगा हम लगातार पार्टी और संगठन को बुलंदियों तक पहुंचाने का काम करते रहेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर के कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दो वर्षो का कार्यकाल बेमिशाल रहा कार्यकताओं का गौरव बढ़ा और आज कार्यकर्ता अपने आपको सम्मानित महशुस कर रहें हैं। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस, महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष नेत्रृत्व में पुरी पार्टी एकजुटता के साथ खड़ी है। इनका सरल व्यक्तिव कार्यकताओं को कार्य करने का प्रेरणा देता है।

प्रदेश महासचिव सह कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष नेत्रृत्व में पंचायत से लेकर प्रदेश तक के कार्यकतोओं को सम्मान मिला है। यह हम कार्यकताओं के लिए गौरव की बात है।

झारखण्ड राज्य कृषि विपणन पर्षद के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह धार्मीक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जय शंकर पाठक गो सेवा के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में इनके द्वारा लिए गये हर निर्णय कार्यकताओं को सम्मान दिया है। ईश्वर आपको स्वस्थ्य और र्दीर्घायु रखे।

आज के जन्म दिन के मौके पर राकेश सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो, सुरेन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह, जय शंकर पाठक, राजीव रंजन प्रसाद, शमशेर आलम, कुमार राजा, राकेश किरण महतो, डॉ.एम.तौसिफ, सूर्य कांत शुक्ला,उज्ज्वल तिवारी, नेली नाथन, केदार पासवान, वशिष्ठ लाल पासवान, कोडरमा जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान, कमल ठाकुर, जगदीश साहु, निरंजन पासवान, राजीव चौधरी, दिनेश लाल सिन्हा, सदानन्द पांडे, प्रदीप सिंह, सहीद अहमद, राखी कौर रमानन्द केशरी सहित सौकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles