मुख्यमंत्री ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन

बिरसा भूमि लाइव

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर भी मैं सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए जोहार करता हूं।

उन्होंने कहा कि वर्षों से सीमित संसाधनों के बावजूद खेल के क्षेत्र में झारखंड के हमारे मेहनती युवाओं ने पहचान बनायी है। आज खेल के विभिन्न क्षेत्रों में बेटे-बेटियां आगे बढ़ रहे हैं। मुझे खुशी है कि देश में पहली बार आयोजित होने वाली एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का ऐतिहासिक आयोजन भी जल्द ही रांची में होगा। इसके लिए सभी को पुनः हार्दिक बधाई और जोहार।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles