34 C
Kolkata
Thursday, May 21, 2026

कांग्रेस नेताओं ने पुण्यतिथि पर राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

रांची । झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 26 वीं पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय मे मनाई गई।

इस दिन को कांग्रेस नेता उर्जा दिवस के रूप में याद करते हैं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी झारखंड की जनता को सदैव याद रहेंगे। देश में शांति और एकता को बहाल रखने के लिए अखंड भारत के सपनों को साकार रखने के लिए उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। झारखंड अलग राज्य के बिना यहां रहने वाले आदिवासियों और दूसरे समुदाय के लोगों का विकास संभव नहीं है, यह विचार राजीव गांधी ने गुमला, सिमडेगा और खूंटी की जनसभाओं में प्रकट किया था।

राजीव गांधी अपने प्रधानमंत्रीत्व काल में योजनाओं में झारखंड के हितों को सर्वोपरि रखते थे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए राजीव गांधी को महान् स्वप्नद्रष्टा बताया और कहा कि स्व गांधी का भारत को 21 वीं सदी में ले जाने का जो प्रयास था उसकी एक मजबूत नींव उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान रखा था। भारत में कंप्यूटर युग की शुरुआत उन्हीं की देन है।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में दयामणि बारला, अभिलाष साहू, राकेश सिन्हा, रविंद्र सिंह, विनय सिन्हा दीपू, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजीव रंजन प्रसाद, सोनाल शांति, राजन वर्मा, आदित्य विक्रम जायसवाल सहित कई पार्टी के नेता शामिल थे।

Related Articles

नवीनतम लेख