37 C
Kolkata
Monday, June 29, 2026

झारखंड में शीतलहर का कहर, 9 जिलों में अलर्ट जारी

रांची। झारखंड में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राजधानी रांची सहित कई जिलों में हिमालय से आ रही ठंडी हवाएं अब शीतलहर में बदल गई हैं। ठंड का असर इतना तेज है कि लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। आश्रय गृहों में भी जगह कम पड़ रही है, जिससे कई बेघर लोगों को रातू रोड फ्लाईओवर के नीचे ठंड में रात बितानी पड़ रही है। बीते 24 घंटों में गुमला राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा छा जा रहा है। ठंडी और बर्फीली हवाओं के कारण लोगों को शरीर सुन्न पड़ने जैसा महसूस हो रहा है। IMD के अनुसार ने खूंटी, लोहरदगा, पलामू, चतरा, गढ़वा, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़ और लातेहार में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।

Related Articles

नवीनतम लेख