29 C
Kolkata
Thursday, May 14, 2026

झारखंड में ठंड की विदाई, महसूस होने लगी हल्की गर्मी

रांची। झारखंड में अब कड़ाके की ठंड लगभग खत्म होने वाली है। राज्य में धीरे-धीरे मौसम गर्म होने लगा है। दोपहर के समय तेज धूप और बढ़ते अधिकतम तापमान के कारण लोग हल्के कपड़ों में ही बाहर निकल रहे हैं। कई जगहों पर अब स्वेटर की जरूरत भी कम हो गई है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो रांची में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया।

उत्तर-पश्चिम झारखंड के कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और पलामू जिलों में सुबह के समय अभी भी हल्की ठंड महसूस की जा रही है। इन जिलों में अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। चतरा और पलामू में आने वाले कुछ दिनों में तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

दक्षिणी झारखंड के पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिलों में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। यहां दिन का अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। दोपहर के समय इन इलाकों में स्वेटर पहनने की जरूरत नहीं पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी यहां इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।

Related Articles

नवीनतम लेख